शनिवार, 8 मई 2010

अमरीका की महान औरत

     अमेरिका के नागरिकों को अपनी महानता का बोध अपने राष्ट्रीय ध्वज को देखकर होता है और यह ध्वज आज सारी दुनिया में अमेरिका की शान और वर्चस्व के प्रतीक के रुप में लहलहा रहा है।
    राष्ट्रपति से लेकर साधारण नागरिक तक इस ध्वज को सभी सलाम करते हैं। इस अमेरिकी ध्वज को सबसे पहले बिस्टी रोज़ ने बनाया था। अब तक अमेरिकी झंड़े में कई परिवर्तन हुए हैं लेकिन मूल चिह्न ज्यों के त्यों बने हैं। यह झंड़ा अमेरिकी साम्राज्यवाद और औरत के महाख्यान को प्रतीकात्मक तौर पर अभिव्यंजित करता है। यह राष्ट्र और आधुनिक औरत के आख्यान को भी सामने लाता है।  
    बिस्टी रोज़ ने बड़ी ही खूबी के साथ अमेरिकी सामाजिक-राजनीतिक संरचनाओ को अस्त-व्यस्त किए बगैर औरत को अमेरिका का मुकुट बना दिया। इस महिला पर एक किताब आयी है,इसका बुक रिव्यू आज ‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने छापा,इसमें विस्तार के साथ इस महान महिला के व्यक्तित्व पर रोशनी ड़ाली गयी है।  

           















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

मेरा बचपन- माँ के दुख और हम

         माँ के सुख से ज्यादा मूल्यवान हैं माँ के दुख।मैंने अपनी आँखों से उन दुखों को देखा है,दुखों में उसे तिल-तिलकर गलते हुए देखा है।वे क...